Edited By ,Updated: 24 May, 2017 07:43 PM
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहारनपुर ङ्क्षहसा के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जातिवादी राजनीति को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार दंगों की उच्चस्तरीय जांच करा रही है और जो भी दोषी होगा उसको बख्शा...
झांसी: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहारनपुर ङ्क्षहसा के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जातिवादी राजनीति को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार दंगों की उच्चस्तरीय जांच करा रही है और जो भी दोषी होगा उसको बख्शा नहीं जायेगा।
जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आये केशव मौर्य ने कहा कि सहारनपुर की घटना के लिए बसपा और सपा की जातिवादी राजनीति जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि हम विकासवादी राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार सहारनपुर की घटना को लेकर गंभीर है और हम दंगे को रोक भी देंगे तथा इसके आरोपियों को पकड़ भी लेंगे।
उन्होंने कहा कि जो इस तहर की घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी, चाहे वह कितने भी बड़े नेता क्यों न होंगे हम किसी को बख्शेंगे नहीं। केशव मौर्य ने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिसके कारण जातिवादी दंगे होंगे उनको बख्शा नहीं जाएगा।
मायावती कल वहां गई थीं और उनके जाने के बाद वहां पर ङ्क्षहसा हो गई। घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम सहारनपुर में मौजूद है। उन्होंने सभी लोगों से संयम एवं आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि अधिकारी किन कारणों से सहारनपुर में घटना हुई है उसकी भी जांच कर रहे हैं और जल्दी ही वहां स्थिति सामान्य हो जाएगी।