हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए: शंकराचार्य

Edited By ,Updated: 08 Oct, 2015 04:12 PM

article

वीरवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि देश में जो हालात बन रहे हैं, उसे देखते हुए अब जरूरी है कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए।

कानपुर: वीरवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि देश में जो हालात बन रहे हैं, उसे देखते हुए अब जरूरी है कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। विश्व में कई मुस्लिम राष्ट्र हैं, जहां हिंदू भी रहते हैं। वे भी मुस्लिम राष्ट्र का विरोध नहीं करते हैं। हिंदुस्तान में इसे लेकर इतना हल्ला क्यों हो रहा है। शंकराचार्य ने कहा कि वाराणसी में संतों पर हुए लाठीचार्ज से देश के साधू संतों में रोष है। यह एक बहुत ही निंदनीय घटना थी, जो प्रदेश सरकार के तुष्टिकरण नीति के मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे में अब जरूरी है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाना चाहिए। इससे सभी का कल्याण होगा।
 
देश में मचे गौ मांस के मुद्दे पर शंकराचार्य ने कहा कि गाय हमारी माता है। सभी इनको पूजते हैं। हिंदू धर्म में गौ माता का स्थान सबसे ऊपर है और यही हमारी सभ्यता और संस्कृति है। ऐसे में भारत देश में गोवध पर पूरी तरह से रोक लगना चाहिए। जो लोग गोवध करें, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। गौ हत्या रोकन के लिए सबसे पहले साधू संतों को आगे आना चाहिए। इसके बाद ही इस पर रोक लग पाएगा।
 
गौरतलब है कि इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के नेताओं द्वारा राष्ट्र को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की बात कही गई थी। अब ताजा मामले में शंकराचार्य ने इसे हिंदू राष्ट्र बनाने की वकालत की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!