BJP की प्रांतीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा- भाजपा सदैव सत्ता को सेवा मानती है

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Dec, 2017 06:03 PM

chief minister reached in bjp provincial meeting

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे। उन्होंने बैठक में आए सभी साथियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि हमें नए झारखंड का निर्माण करने के लिए राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं, उम्मीदों को पूरा करना...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे। उन्होंने बैठक में आए सभी साथियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि हमें नए झारखंड का निर्माण करने के लिए राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं, उम्मीदों को पूरा करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पार्टी की लहर पूरे देश में है। सरकार चाहे जो भी हो लेकिन पार्टी का अस्तित्व सदैव बना रहता है। सीएम ने कहा कि अच्छी संस्था वहीं होती है जो अपनी समय सीमा से पहले ही अपना काम कर लेती है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन करने वाली स्वाभाविक पार्टी बन गई है। बीजेपी सदैव सत्ता को सेवा मानती है।

सीएम ने कहा कि 2022 तक राज्य से गरीबी को दूर करना है। पीएम नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में सरकार गरीबी उन्मूलन योजनाओं पर ध्यान दे रही है। सरकार अब तक 25 हजार लोगों को मधुमक्खी पालन की ट्रेनिंग दे चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाना सरकार का लक्ष्य है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!