मुरादाबाद (ग्रामीण) विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 30 Dec, 2016 04:01 PM

moradabad rural assembly constituency up election 2017

आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मुरादाबाद (ग्रामीण) विधानसभा संख्या-27
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मुरादाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 27 है मुरादाबाद ग्रामीण। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 5 हजार 396 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 912 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 37 हजार 476 है। सीट पर लगातार दो बार चुनाव जीत चुकी समाजवादी पार्टी के लिए इस बार डगर मुश्किल है। क्योंकि पार्टी के भीतर की कलह जनता के बीच आ चुकी है। ऐसे में जनता सपा का बॉयकॉट भी कर सकती है। ऐसे में इसका सीधा फायदा अन्य पार्टियों को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर मेहरबान होती है।

               PunjabKesari

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट पर समाजवादी पार्टी के शमीमुल हक ने बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश चंद्र सैनी को पराजित किया था। कांग्रेस के इफ्तखार अहमद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर बीएसपी के मोहम्मद नासिर रहे थे। उन्हें 12.96 फीसदी मत हासिल हुए थे।
                PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के उस्मानुल हक ने बीजेपी के रामवीर सिंह को पराजित किया था। आरएलडी के चौधरी सौलत अली तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के फैजुल्ला चौधरी चौथे स्थान पर रहे थे। उन्हें 11.88 फीसदी मत हासिल हुए थे।
               PunjabKesari

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के शमीमुल हक ने समाजवादी पार्टी के सौलत अली को हराया था। जबकि बीएसपी के संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं आरएलडी के सुरेश प्रताप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 7.30 फीसदी मत हासिल किए थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!