खतौली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 25 Dec, 2016 09:32 PM

khatauli assembly constituency up election 2017

मुजफ्फरनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 15 है खतौली। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की...

खतौली विधानसभा संख्या-15
मुजफ्फरनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 15 है खतौली। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 72 हजार 214 है। जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 23 हजार 135 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 685 है। इस विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय लोक दल और बहुजन समाज पार्टी के बीच अहम लड़ाई है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार रालोद के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। जबकि बीएसपी के केंडिडेट ने एक बार जीत दर्ज की। लिहाजा साफ है कि इस बार भी इऩ दोनों पार्टियों के बीच अहम टक्कर होगी। वहीं अन्य पार्टियां भी जनता को लुभाने में जुटी हुई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी इस बार सीट पर कब्जा जमाती है।

               PunjabKesari

खतौली विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 के चुनावों में रालोद के करतार सिंह भड़ाना ने बीएसपी के तारा चंद शास्त्री को करीब 6 हजार वोटों के अंतर से मात दी थी। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्याम लाल रहे थे। जबकि बीजेपी के प्रत्याशी सुधीर कुमार 11.18 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा यानि साल 2007 के चुनावों में बीएसपी के प्रत्याशी योगराज ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने रालोद के प्रत्याशी राजपाल सिंह बालियान को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद त्यागी रहे थे। जबकि निर्दलीय साबिर अली 10.28 फीसदी वोट हासिल कर के चौथे नंबर पर रहे थे।

               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा यानि साल 2002 के चुनावों में यहां से राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी राजपाल सिंह बालियान विजयी रहे थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमोद त्यागी को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर 11.51 फीसदी वोटों के साथ बीएसपी के अकरम खान रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक कुमार रहे थे।

               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!