Edited By Nitika,Updated: 12 Aug, 2018 04:27 PM
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऊधमसिंह नगरः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भी पिछले 2 दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। लोगों का घरों से निकलना कठिन हो गया है। बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुसकर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि बरसात का प्रभाव उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे नगर निगम की व्यवस्था की भी पोल खुल रही है। व्यापारियों ने कहा कि अगर नगर निगम ने सड़कों और नालियों की सफाई व्यवस्था पर काम किया होता तो आज सड़कों की स्थिति इतनी खराब नहीं होती।
बता दें कि बारिश का अधिकत्तर असर रोजाना रोजगार करने वालों पर दिखाई दे रहा है। वह अपने घरों में कैद होकर बैठ गए हैं। लोगों को मूलभूत आवश्यकताओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है। इसके साथ ही बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी हो रही है।