Edited By Nitika,Updated: 22 Nov, 2018 01:10 PM
उत्तराखंड में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट गुरुवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर विधि-विधान के साथ बंद कर दिेए गए हैं। इसके बाद अब शीतकाल के लिए बाबा की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान कर दी जाएगी।
ऊखीमठः उत्तराखंड में द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट गुरुवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर विधि-विधान के साथ बंद कर दिेए गए हैं। इसके बाद अब शीतकाल के लिए बाबा की डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान कर दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, भगवान मद्महेश्वर धाम में गुरुवार सुबह पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मुख्य पूजारी के द्वारा श्रृंगार करने के बाद बाबा को भोग लगाया। वहीं बाबा की भोगमूर्ति को डोली में विराजमान कर दिया गया। धाम के कपाट शुभ मुहुर्त पर 8 बजकर 30 मिनट पर बंद कर दिए। मंदिर की 3 बार परिक्रमा के बाद डोली को शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए रवाना कर दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।
बता दें कि डोली 23 को गौंडार से 6 किमी पैदल दूरी तय करने के बाद रांसी गांव पहुंचेगी। इसके बाद 24 को गिरिया और 25 को ऊखीमठ पहुंचेगी।