Edited By Nitika,Updated: 06 May, 2018 10:52 AM
उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के ऊपर साल 2009 में विधानसभा का घेराव करने के कारण एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप था कि उनके द्वारा शांति भंग की गई है।
देहरादूनः उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के ऊपर साल 2009 में विधानसभा का घेराव करने के कारण एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप था कि उनके द्वारा शांति भंग की गई है।
समर्थकों ने भाजपा मुर्दाबाद के लगाए नारे
जानकारी के अनुसार, एफआईआर के चलते किशोर उपाध्याय द्वारा कुछ दिन पहले ही जमानत ली गई थी। जमानत लेने के बाद भी बीते बुधवार को पुलिस किशोर उपाध्याय के घर पर गैर जमानती वारंट लेकर गिरफ्तार करने पहुंच गई, जिस कारण किशोर उपाध्याय को 4 मई 2018 को गिरफ्तार होना था लेकिन शहर से बाहर होने के कारण गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस कारण किशोर उपाध्याय एक दिन बाद 5 मई को अपनी गिरफ्तारी देने समर्थकों के साथ थाना डालनवाला पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने भाजपा मुर्दाबाद के नारों के साथ किशोर उपाध्याय का समर्थन किया।
किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर लगाए आरोप
इस मौके पर सीओ डालनवाला जया बलूनी ने बताया एलबीडबल्यू की तारीख निकल चुकी है। इसके कारण अब न्यायालय द्वारा जो भी आदेश होगा उसके अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार की सोची समझी साजिश है। इस कारण मुझ पर मुकदमा दर्ज करवाया गया।