Edited By Nitika,Updated: 09 Jun, 2019 05:23 PM
उत्तराखंड में गाय के खेत में जाने को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को उसकी पत्नी के सामने मौत के घाट उतार दिया।
हल्द्वानीः उत्तराखंड में गाय के खेत में जाने को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को उसकी पत्नी के सामने मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार, मामला हल्द्वानी जिले का है, जहां पर दमुवाढूंगा क्षेत्र में गाय के खेत में जाने को लेकर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इतना ही नहीं एक पक्ष ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के सामने ही धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।
बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।