कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता पर लगा बहू से दहेज की मांग करने का आरोप, पीड़िता के पिता ने की गिरफ्तारी

Edited By Nitika,Updated: 22 Oct, 2018 12:43 PM

उत्तराखंड में पीड़ित पक्ष ने कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मुक्ता सिंह सहित 5 सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। इसके साथ ही गिरफ्तारी ना होने पर पीड़िता के पिता ने आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी है।

उधमसिंह नगरः उत्तराखंड में पीड़ित पक्ष ने कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मुक्ता सिंह सहित 5 सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। इसके साथ ही गिरफ्तारी ना होने पर पीड़िता के पिता ने आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गिरीताल रोड निवासी प्रियंका ने 8 नवंबर 2017 को महिला हेल्पलाइन में प्रार्थना-पत्र देकर कहा था कि उसकी शादी 4 दिसंबर 2011 को शशांक सिंह के साथ हुई थी। प्रियंका ने कहा कि शादी के कुछ समय बाद ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही ससुराल पक्ष ने उससे 50 हजार रुपए और एक एंडेवर कार की मांग की। ससुराल पक्ष के द्वारा रखी गई इतनी बड़ी मांग को पूरा करने पर पति, सास,ससुर, जेठ और जेठानी ने मिलकर उसे मारना शुरू कर दिया। इसी बीच ससुरालियों ने 2 बार उसका गर्भपात भी करवा दिया। इसके बाद मई, 2015 में ससुरालियों ने प्रियंका को अपने मायके भेज दिया। 

वहीं महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग होने के बाद मामला फैमिली वेलफेयर कोर्ट में चला गया। दोनों जगहों की रिपोर्ट को मिलाने के बाद कोतवाली में पांचों आरोपितों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506 में मामला दर्ज कर लिया गया। बता दें कि लगभग 1 महीने तक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई ना होने पर पीड़िता के परिजनों ने रविवार को कोतवाली का घेराव किया। इसके साथ ही पीड़िता के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई करने से पीछे हट रही है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी ना होने पर आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!