नैनीताल एवं कुमाऊं में हुआ मौसम का पहला हिमपात, पहाड़ियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

Edited By Nitika,Updated: 05 Feb, 2021 05:41 PM

first snowfall of season in nainital and kumaon

नैनीताल में मौसम ने गुरुवार को करवट ले ली थी। गुरुवार रात बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार शुक्रवार को सुबह से ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे और ओलावृष्टि के साथ ही हिमपात शुरू हो गया।

 

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल और अल्मोड़ा में मौसम की बेरुखी के बीच शुक्रवार को पहला हिमपात हुआ। यहां पहाड़ियों ने पहली बार सफेद चादर ओढ़ी। इसके चलते तापमान काफी नीचे चला गया है।
PunjabKesari
नैनीताल में मौसम ने गुरुवार को करवट ले ली थी। गुरुवार रात बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार शुक्रवार को सुबह से ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे और ओलावृष्टि के साथ ही हिमपात शुरू हो गया। निचले वाले इलाके में हल्की हिमपात जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में चार से पांच फीट हिमपात हुआ है। शहर की ऊंची चोटियों चाइनापीक, किलबरी, स्नोव्यू, शेर का डांडा और टिफिन टॉप ने पहली बार सफेद चादर ओढ़ी है। इसी प्रकार नैनीताल के आसपास गागर, रामगढ़, मुक्तेश्वर व सीतलाखेत में भी ओलावृष्टि व हिमपात हुआ है।
PunjabKesari
वहीं अल्मोड़ा में ओलावृष्टि के साथ ही पहली बार हिमपात देखने को मिला है। अल्मोड़ा के आसपास के इलाकों जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, बिनसर व अन्य इलाकों में चोटियों ने पहली बार सफेद चादर ओढ़ी। इससे पर्यटन से जुड़े कारोबारी खुश हैं। साथ ही आम लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। नैनीताल शहर में दिनभर जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। यातायात बाधित रहा। इससे तापमान काफी नीचे चला गया है, जिससे पहाड़ों में जबरदस्त ठंड बढ़ गई है। लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं।
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!