होमगार्ड स्थापना दिवस पर धामी ने की 4 घोषणाएं, रैतिक परेड का निरीक्षण कर स्मारिका का किया विमोचन

Edited By Nitika,Updated: 07 Dec, 2022 11:03 AM

dhami made 4 announcements on home guard foundation day

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में रैतिक परेड का निरीक्षण किया एवं एक स्मारिका का विमोचन किया।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में रैतिक परेड का निरीक्षण किया एवं एक स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने होमगार्ड जवानों के मानसिक स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं के लिए बनाए गए एप ‘पहल' का शुभारंभ भी किया। उन्होंने इस अवसर पर होमगार्ड से संबंधित 4 घोषणाएं भी की।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने इस दौरान, सेवा पृथक होमगार्ड कुन्ती देवी को होमगार्ड कल्याण कोष से एक लाख रुपए का चेक एवं ड्यूटी के दौरान मृत होमगार्ड जवान तिलक राज मौर्य की पत्नी प्रीति को होमगार्ड कल्याण कोष से 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा कुमाऊं कमांडेंट, होमगार्डस ललित मोहन जोशी को सराहनीय सेवाओं के लिए गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सम्मान स्वीकृत किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा ललित मोहन जोशी को यह सम्मान प्रदान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 4 घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 10 जनपदों ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या 330) महिला होमगार्ड्स के पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तराखंड राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद की अन्तर्जनपदीय ड्यूटी तथा राज्य की सीमा के अन्तर्गत निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 180 रुपए प्रतिदिन, प्रति होमगार्ड भोजन भत्ता प्रदान किया जाएगा।

PunjabKesari

पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि होमगार्ड्स ड्यूटी के 24 घंटे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 6 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किया जाएगा। अवैतनिक प्लाटून कमांडर का मानदेय 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कम्पनी कमांडर का मानदेय 1200 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए प्रतिमाह तथा अवैतनिक कम्पनी कमांडर का मानदेय 1500 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार होमगार्ड्स के जवानों को हर प्रकार का सहयोग देने के लिए तत्पर है। होमगार्ड्स जवानों के एसएलआर प्रशिक्षण हेतु 10 हजार कारतूस क्रय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने इन जवानों की सुविधा के लिए छोटे हथियारों जैसे पिस्टल आदि के क्रय किए जाने हेतु भी स्वीकृति प्रदान की है। यातायात को बेहतर बनाए जाने के उद्देश्य से विभाग ने इस वर्ष जो ‘प्रोजेक्ट पार्क वैल' योजना की शुरुआत की है, इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के लम्बित कल्याण कोष के प्रकरणों के निस्तारण हेतु सावधि जमा धनराशि के सम्पूर्ण उपयोग की अनुमति भी प्रदान की है। 

PunjabKesari

धामी ने कहा कि जून 2022 से होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को महंगाई भत्ता एवं जुलाई 2022 से धुलाई भत्ता भी प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार ने अप्रैल 2017 से एरियर के भुगतान किए जाने हेतु अनुपूरक बजट में 101 करोड़ रुपए का अलग से प्रावधान किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा संगठन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उत्तराखंड राज्य के विकास तथा कानून व्यवस्था एवं शान्ति स्थापना के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण सहयोग इसी प्रकार प्रदान करते रहेंगे।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!