Edited By Nitika,Updated: 28 Oct, 2019 06:19 PM
उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हरकी पौड़ी सहित भिन्न-भिन्न घाटों पर लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
हरिद्वारः उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हरकी पौड़ी सहित भिन्न-भिन्न घाटों पर लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
जानकारी के अनुसार, इस बार रविवार से ही अमावस्या का पुण्य काल शुरू हो गया था। इसलिए एक दिन पहले ही लोग हरिद्वार पहुंच गए। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान पुण्य किए।
वहीं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। बता दें कि सोमवती अमावस्या का स्नान अन्य सभी अमावस्याओं के स्नान में प्रमुख माना जाता है।