Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 10:49 AM
त्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने राज्य में कांग्रेस के लोगों का उत्पीडऩ करने के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का बुधवार को पुतला फूंका।
हल्द्वानीः उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने राज्य में कांग्रेस के लोगों का उत्पीडऩ करने के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का बुधवार को पुतला फूंका।
बुद्ध पार्क में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने रुड़की के महापौर यशपाल राणा के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। विपक्ष नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश ने बताया कि त्रिवेंद्र सरकार कांग्रेस के लोगों का उत्पीडन कर रही है और पुलिस प्रशासन भी सरकार के दबाव में अनुचित कार्य कर रहा है, जिसे कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस प्रदेश सचिव ललित जोशी ने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को खत्म करने को तैयार है। नगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है जिसका पार्टी विरोध करती है।