Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 06:50 PM
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एसके सती द्वारा लिखी उत्तराखंड प्रतिनिधि विधायिका-2017 पुस्तक का विमोचन किया।
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एसके सती द्वारा लिखी उत्तराखंड प्रतिनिधि विधायिका-2017 पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में वर्तमान उत्तराखंड विधानसभा के विधायकों के जीवन चक्र को शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त पुस्तक में राज्य के विकास से संबंधित विषयों पर विधायकों के विचारों और सुझावों को प्रश्नोत्तरी के आधार पर दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री ने आशा जताई है कि इस पुस्तक से राज्य और समाज के लोगों को उपयोगी जानकारी प्राप्त होगी।
पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों की आवाज ही जनता की आवाज होती है इसलिए जनता और प्रतिनिधियों के आपसी संबंधों का अच्छा होना बहुत जरुरी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर देश में अधिक से अधिक विकसित होने की चाह होती है। विकास की चाह कभी समाप्त नहीं होती।