CM रावत ने रूद्रपुर में किया 300 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का लोकार्पण

Edited By Nitika,Updated: 30 Jul, 2020 01:09 PM

cm rawat inaugurate 300 bed covid hospital today

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में 300 बिस्तर वाला कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया

 

नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में 300 बिस्तर वाला कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री देहरादून से हेलीकाप्टर से सीधे पंतनगर हवाई अड्डा पहुंचे और पंतनगर से उधमसिंह नगर जिले मुख्यालय रूद्रपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। सीएम ने रूद्रपुर में पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में 300 बिस्तर वाला कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया।

वहीं राज्य एवं कुमाऊं मंडल में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के लिहाज से इस अस्पताल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे और अधिकारियों के साथ कोविड महामारी की रोकथाम के लिए उठाए गए उपायों की समीक्षा की। इस मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!