CM ने किया खूनी फ्लाईओवर का निरीक्षण, जांच के 24 घंटों बाद हुआ एक और हादसा

Edited By Nitika,Updated: 25 Apr, 2019 11:43 AM

cm inspected the flyover

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित बल्लीवाला फ्लाईओवर खूनी फ्लाईओवर घोषित हो चुका है। यह फ्लाईओवर उद्धाटन के बाद से ही दुर्घटनाओं के लिए बदनाम है। इस फ्लाइओवर से ऑटो रिक्शा चालक भी गुजरने से घबराते हैं।

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित बल्लीवाला फ्लाईओवर खूनी फ्लाईओवर घोषित हो चुका है। यह फ्लाईओवर उद्धाटन के बाद से ही दुर्घटनाओं के लिए बदनाम है। इस फ्लाइओवर से ऑटो रिक्शा चालक भी गुजरने से घबराते हैं।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, इस फ्लाईओवर के उद्धाटन के कुछ दिनों बाद ही बाइक सवार की सेफ्टी वॉल से टकराकर मौत हो गई। इसके बाद से फ्लाईओवर पर हादसों का सिलसिला जारी है। इस फ्लाईओवर पर पिछले 3 सालों में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
PunjabKesari
वहीं लगातार मौत का बढ़ता आंकड़ा देख मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस फ्लाईओवर का निरीक्षण भी किया। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों और इंजीनियरों फ्लाईओवर पर हादसे रोकने के जरुरी निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के द्वारा फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के 24 घंटों बाद एक और बाइक सवार 2 युवक हादसे का शिकार हो गए।
PunjabKesari
बता दें कि इस फ्लाईओवर पर अब तक जितने भी हादसे हुए हैं, सभी दोपहिया वाहनों के ही हुए हैं। यह सभी हादसे आधी रात को ही हुए हैं। प्रशासन की तरफ से एहतियात फ्लाईओवर के बीच में डिवाइडर लगाए हैं। इसके बावजूद भी हादसों में कमी नहीं आ रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!