चारधाम यात्रा के लिए 2 सप्ताह में साढ़े चौदह हजार से अधिक ई-पास जारी

Edited By Diksha kanojia,Updated: 18 Jul, 2020 06:12 PM

chardham yatra more than four and a half thousand e passes issued

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड की ओर से प्रदेश के लोगों के लिए इस माह के पहले दिन से चार धाम यात्रा शुरु की गई है। शुक्रवार शाम 5 बजे तक एक दिन में बोर्ड की वेबसाइट से 1106 लोगों ने ई-पास बुक करवाए है।

देहरादूनः उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड की ओर से प्रदेश के लोगों के लिए इस माह के पहले दिन से चार धाम यात्रा शुरु की गई है। शुक्रवार शाम 5 बजे तक एक दिन में बोर्ड की वेबसाइट से 1106 लोगों ने ई-पास बुक करवाए है।

प्रदेश में अभी तक साढ़े चौदह हजार से अधिक ई-पास जारी किए गए हैं। चारधाम की यात्रा के लिए श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए 197, श्री केदारनाथ धाम के लिए 379, श्री गंगोत्री धाम हेतु 508, श्री यमुनोत्री धाम हेतु 22 लोगों ने ई पास बुक कराए हैं। सावन माह शुरू होते ही श्री केदारनाथ एवं श्री गंगोत्री के लिए ई-पास की संख्या में वृद्धि हो रही है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने यह जानकारी दी।

रमन ने बताया कि देवस्थानम द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए शुरू हुई चारधाम यात्रा के अच्छे परिणाम आ रहे है। थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन के पश्चात ही मंदिरों में तीर्थ यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है। मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है और सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग पर देवस्थानम बोडर् के यात्री विश्राम गृहों को तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु खोला जा चुका है। तीर्थयात्रियों से अपेक्षा की जा रही है कि अति आवश्यक होने पर ही धामों में रूके। यह कोशिश रहे कि दर्शन के पश्चात तीर्थ यात्री निकटवर्ती स्टेशनों तक वापस आ जाए। मौसम तथा सडकों की स्थिति की जानकारी रखें।

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारों धामों में धीरे-धीरे तीर्थ यात्रियों की आमद हो ताकि पर्यटन एवं तीर्थाटन को गति मिल सके। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड द्वारा एक जुलाई से 17 जुलाई शाम 5 बजे तक 14731 ई-पास जारी किए जा चुके हैं। ई-पास तीर्थ यात्रियों को उनके द्वारा सुझाई गई तारीखों हेतु जारी किए गए है। ई पास लेकर प्रदेश के तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि अभी तक साढ़े आठ हजार से अधिक तीर्थयात्री चार धाम के दर्शन कर चुके हैं। पोटर्ल प्रभारी संजय चमोली के अनुसार ई-पास के लिए श्रद्धालुओं द्वारा लगातार संपर्क किया जा रहा है तथा यात्रियों को उचित मार्गदर्शन किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!