लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा फौज की तरह तैयार, जीत दर्ज कर दोहराएगी इतिहासः अजय भट्ट

Edited By Nitika,Updated: 11 Mar, 2019 02:35 PM

bjp ready for lok sabha elections

उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। चुनावों के लिए तारीख की घोषणा होने के साथ ही देश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। इसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बयान जारी किया है।

नैनीतालः उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। चुनावों के लिए तारीख की घोषणा होने के साथ ही देश में आचार संहिता भी लागू हो गई है। इसी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बयान जारी किया है। 

इस बार फिर से कांग्रेस का सूपड़ा होगा साफः अजय भट्ट 
जानकारी के अनुसार, अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा फौज की तरह लोकसभा चुनावों के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास दोहराएगी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस बार फिर से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस के सारे दावे पिछले चुनावों की तरह धरे के धरे रह जाएंगे। 

अजय भट्ट ने कांग्रेस को झूठ बोलने की मशीन बताया 
वहीं अजय भट्ट ने कांग्रेस को झूठ बोलने और भ्रम फैलाने की मशीन बताया है। उन्होंने कहा कि जब देश को एक साथ होना था, उस समय विपक्ष के द्वारा सेना पर प्रश्न चिन्ह लगाया जा रहा था।इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की चर्चाओं में रहने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दावों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!