विस चुनाव: BJP ने रूद्रपुर में दिए बदलाव के संकेत, नए और युवा प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी पार्टी

Edited By Nitika,Updated: 18 Jan, 2022 07:09 PM

bjp gave indications of change in rudrapur

भाजपा आलाकमान ने रूद्रपुर में विधानसभा चुनाव के लिहाज से बदलाव के संकेत दिए हैं। इस बार पार्टी यहां से किसी नए और युवा प्रत्याशी को मैदान में उतार सकती है।

 

नैनीतालः भाजपा आलाकमान ने रूद्रपुर में विधानसभा चुनाव के लिहाज से बदलाव के संकेत दिए हैं। इस बार पार्टी यहां से किसी नए और युवा प्रत्याशी को मैदान में उतार सकती है। भाजपा ने अभी प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है।

दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में मंगलवार को प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार पार्टी कुछ विधायकों का टिकट काट सकती है। इनमें रूद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल का नाम भी लिया जा रहा है। पार्टी हलकों में चर्चा है कि भाजपा आलाकमान रूद्रपुर के जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा पर दांव लगा सकती है। उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का करीबी माना जाता है।

यह भी जानकारी मिली है कि पार्टी आलकमान की ओर से अरोड़ा को दिल्ली बुलाया गया है। वह आलाकमान के निर्देश पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। अरोड़ा ने इस संबंध में कोई बात तो नहीं की लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि की कि वह दिल्ली में हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!