mahakumb

फिरोजाबाद में गलत इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा; यूनिटा अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 Mar, 2025 08:41 PM

woman dies due to wrong injection in firozabad uproar by family members

रसौली का ऑपरेशन कराने आई महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद तबियत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत पर प​रिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजन डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Firozabad News, (अरशद): रसौली का ऑपरेशन कराने आई महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद तबियत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत पर प​रिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजन डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
PunjabKesari
बता दें कि थाना जसराना क्षेत्र के गांव फतेहपुर कटेना निवासी 36 वर्षीय सरोज देवी पत्नी रहसी पाल को रसौली थी। उसके आपरेशन के लिए परिजन महिला को शनिवार दोपहर यूनिटा हॉस्पिटल फिरोजाबाद में लेकर आए थे। जहां रविवार सुबह 11 बजे ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों द्वारा समय निर्धारित किया गया था। भर्ती होने के बाद से ही महिला का इलाज शुरू कर दिया गया था। रविवार सुबह डॉक्टरों ने महिला को इंजेक्शन लगाया। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने डॉक्टरों को अवगत कराया। इससे पहले कि डाक्टर कुछ समझ पाते महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
PunjabKesari
परिजनों का कहना है कि डॉक्टर आमिर खान की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों की लापरवाही से ही महिला की मौत हुई है। परिजन डाक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!