Edited By Ruby,Updated: 04 May, 2018 04:30 PM
प्रदेश की योगी सरकार पर्यटन को लेकर बहुत सजग दिख रही है। जिसके चलते पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी फैज़ाबाद पहुंची। यहां उन्होंने गुप्तार घाट पर हो रहे सौन्दर्यीकरण का निरक्षण किया। इसके साथ ही मंत्री रीता ने बीजेपी के संकल्प पत्र को मुहूर्तरूप देने...
फैजाबाद/अयोध्या(अभिषेक सांवत): योगी सरकार बनने के बाद अयोध्या और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों की निगरानी बढ़ गई है और सरकार इस पर ध्यान भी दे रही है। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने इसी कड़ी में फैज़ाबाद पहुंच कर अयोध्या में चल रहे सौंदर्यीकरण के काम का निरीक्षण किया।
बहुगुणा जोशी ने प्रैस वार्ता में बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि अयोध्या में सौंदर्यीकरण के काम को दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने अयोध्या की सूरत संवारने के लिए 133 करोड़ दिए हैं। जिससे यहां के घाटों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही 800 मीटर में गुप्तारघाट का नवीनीकरण किया जा रहा है।
राम मंदिर मुद्दे के सवाल पर बोलते हुए बहुगुणा ने कहा कि न्यायालय में मंदिर मस्जिद की सुनवाई चल रही है ऐसे में कोर्ट के फैसले का इंतज़ार करना चाहिए। इस दौरान प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी, सांसद लल्लू सिंह अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।