Edited By Ajay kumar,Updated: 15 Apr, 2020 04:12 PM
खतरनाक कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर सरकार हर स्तर पर बचाव कार्य कर रही है। वहीं देश का प्रत्येक व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद कर रहा है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
लखनऊः खतरनाक कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर सरकार हर स्तर पर बचाव कार्य कर रही है। वहीं देश का प्रत्येक व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद कर रहा है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को UP पुलिस की तरफ से उनके फंड में 20 करोड़ रुपया का चेक प्रदान किया। यह राशि प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से CM के द्वारा स्थापित कोविड केयर फंड में जमा होगी।
यूपी पुलिस की इस कदम की तारीफ करते हुए CM ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस की भूमिका काफी सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि UP पुलिस और PAC की ओर से कोविड केयर फंड के लिए 20 करोड़ से अधिक की धनराशि प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रदान की गई है। UP पुलिस व PAC के हमारे जवान अभी कोरोना वायरस के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह काफी सराहनीय है। इन्होंने जब समाज से जुड़ी समस्याएं थी तब भी न अपनी प्रतिबद्धता के साथ काम किया, बल्कि कुछ राज्यों से बड़ी संख्या में UP में आने वाले लोगों को सेवा के साथ उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया।
CM ने आगे कहा कि 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान पुलिस की एक नई छवि बनी है। पुलिस ने भोजन और अन्य सहायता पहुंचाकर बड़ा काम किया। अपने स्वयं के वेतन में से धनराशि इकट्ठा करके 20 करोड़ की राशि दिए जाने पर आज UP के पुलिस महानिदेशक व अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं और विश्वास व्यक्त करता हूं। यह लोग जनता की सेवा में कार्य कर रहे हैं। मैं अपनी ओर से पुलिस फोर्स के सभी जवानों को धन्यवाद और बधाई भी देता हूं।