Up Board Result 2024: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, छात्र इस Direct Link से Result करें चेक

Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Apr, 2024 08:56 PM

up board result 2024 10th and 12th results will be released tomorrow

उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम कल यानी शनिवार को जारी  किए जाएंगे। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा पत्रों की जांच पूरी कर ली है। बोर्ड की तरफ से परिक्षार्थियों का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम कल यानी शनिवार को जारी  किए जाएंगे। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा पत्रों की जांच पूरी कर ली है। बोर्ड की तरफ से परिक्षार्थियों का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी दिन रात एक करके रिजल्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं। दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा है। उत्तर प्रदेश बोर्ड से इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है।बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। प्रदेशभर में दसवीं और बारहवीं में 55 लाख से अधिक परिक्षार्थी पंजीकृत थे।

ढाई सौ से ज्यादा केंद्रों पर छात्रों की कॉपियाँ जांची गईं। अब, सभी की निगाहें रिजल्ट पर हैं। जिसकी घोषणा 20 अप्रैल को होगी। इस बीच, छात्र अपने भविष्य की योजनाओं के साथ उत्साहित हैं, चाहे वो अच्छे परिणाम के साथ आगे बढ़ना हो या सुधार की दिशा में कदम उठाना हो।

यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं पूरे राज्य में नकल विहीन संपन्न हुईं, जहां सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर्स का इस्तेमाल हुआ। परीक्षा खत्म होने के बाद, छात्रों को अपने परिणामों की फिक्र सताती है। मैथ्स में ज्यादातर छात्रों को कठिनाई होती है, पर अच्छी तैयारी वाले इसे मुश्किल नहीं पाते। रिजल्ट अप्रैल में ऑफिशल वेबसाइट पर आएगा, मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हो चुका है। 

UP Board 10th, 12th Result 2024 ऐसे करें चेक:-

  • UP Board की आधिकारिक वेबसाइटों upresults.nic.in या results.upmsp.edu.in पर जाएं।
  • उस लिंक पर क्लिक करें, जहां UP Board 10th, 12th Result 2024 लिखा हो।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें। 

    PunjabKesari

  •  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!