Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Jul, 2018 06:56 PM
इलाहाबाद के कीडगंज थाना इलाके में 2 नाबालिग किशोरियों का शव मिलने से सनसनी मच गई। दोनों का शव यमुना नदी में नए पुल के नीचे मिला है। इन दोनों के शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
इलाहाबादः इलाहाबाद के कीडगंज थाना इलाके में 2 नाबालिग किशोरियों का शव मिलने से सनसनी मच गई। दोनों का शव यमुना नदी में नए पुल के नीचे मिला है। इन दोनों के शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शवों की शिनाख्त की। शिनाख्त में पता चला कि दोनों मृतक किशोरियां सहेलियां हैं और वह एक ही घर में किराए पर रहती थीं।
बता दें दोनों शनिवार की शाम को करेली थाना क्षेत्र से एक साथ लापता हुई थी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर करेली पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश करनी शुरू कर दी। वहीं सोमवार को दोनों के शव यमुना पुल के नीचे मिले।
पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि दोनों युवतियों की मौत नदी में डूबने से हुई है या फिर उनकी मौत के पीछे कोई दूसरी वजह है। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को मृतकों के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। जिससे पुलिस को आशंका है कि दोनों किशोरियों ने नदी में कूदकर आत्महत्या की है। लेकिन एक साथ दो किशोरियों ने आत्महत्या जैसा आत्म घाती कदम क्यों उठाया। पुलिस इस बात की पड़ताल करने में जुट गई है।