निर्भया कांड की 5वीं बरसी पर 1001 दीपक जलाकर दामिनी को दी श्रद्धांजलि

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Dec, 2017 11:20 AM

निर्भया कांड की 5वीं बरसी पर लखनऊ में रेड बिग्रेड और एमआरसी ने मिलकर उजाला कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से 1001 दीपक जलाकर दामिनी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई...

लखनऊ: निर्भया कांड की 5वीं बरसी पर लखनऊ में रेड बिग्रेड और एमआरसी ने मिलकर उजाला कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से 1001 दीपक जलाकर दामिनी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं इस मौके पर नवनिर्वाचित मेयर संयुक्ता भाटिया, मेट्रो के एमडी और रेड विग्रेड अध्यक्ष सहित रेड विग्रेड की लड़किया भी सम्मलित रही।

इस कार्यक्रम के माध्यम से रेड विग्रेड की अध्यक्ष उषा ने सामज को संदेश देते हुए कहा कि अगर कहीं पर अंधेरा है तो वंहा उजाला लाना पड़ेगा। सामाज को स्वयं जागरूक रहना पड़ेगा। हमें सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए क्योंकि जब तक हम जागरूक नहीं होंगे तब तक सरकार भी कुछ नहीं कर पाएगी।

गौरतलब है कि दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 रात चलती बस में एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की फिल्म देखने के बाद अपने पुरुष मित्र के साथ बस में सवार होकर मुनीरका से द्वारका जा रही थी। लड़की के बस में बैठते ही लगभग 5 लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। 

उस बस में और यात्री नहीं थे। लड़की के मित्र ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में यह लोग लड़की और उसके मित्र को दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर के नजदीक वसंत विहार इलाके में बस से फेंककर फरार हो गए।

बलात्कार और हत्या की यह घटना सभी के लिए दिलदहला देने वाली थी, जिसे आज भी पूरा देश भूल नहीं पाया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!