Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 Jul, 2019 12:25 PM
एटा जनपद के गांव असरौली में राजकुमार नामक युवक को एक जहरीले सांप ने आकर काट लिया। उसने काटने वाले सांप को पकड़ कर दांतों से काटकर उसके 3-4 टुकड़े कर डाले। इस घटना की जानकारी होते ही परिजन घबरा गए और....
एटा: एटा जनपद के गांव असरौली में राजकुमार नामक युवक को एक जहरीले सांप ने आकर काट लिया। उसने काटने वाले सांप को पकड़ कर दांतों से काटकर उसके 3-4 टुकड़े कर डाले। इस घटना की जानकारी होते ही परिजन घबरा गए और वे कटे हुए सांप के टुकड़े लेकर नशे में धुत्त राजकुमार को जिला चिकित्सालय लेकर आए।
डॉक्टर ने राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर आगरा या अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी। आर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे इलाज के लिए आगरा या अलीगढ़ नहीं ले जा सके और उसे घर ले गए। यह समाचार लिखे जाने तक राजकुमार जीवित था और उसका इलाज देसी चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा था।