Edited By Mamta Yadav,Updated: 14 Dec, 2023 11:25 PM
उत्तर प्रदेश में जनपद कानपुर देहात पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई। जब पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। साथ ही पुलिस ने उनके पास से लूटे गए माल को बेचने से प्राप्त रुपए और एक बाइक...
Kanpur Dehat, (फरदीन खान): उत्तर प्रदेश में जनपद कानपुर देहात पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गई। जब पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। साथ ही पुलिस ने उनके पास से लूटे गए माल को बेचने से प्राप्त रुपए और एक बाइक भी बारामद की है।
दरअसल, शिवली थाना क्षेत्र के बीती 9 दिसंबर की रात्रि को बुजुर्ग दंपति के साथ लूट की घटना घटित हुई थी। जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस घटना के जल्द अनावरण के प्रयास शुरू कर दिए थे। इसी के चलते शिवली थाना पुलिस को सफलता हाथ लग गई और शिवली थाना क्षेत्र के खखरा नहर पुल के पास से दो शातिर लुटेरों को धर दबोचा।
पुलिस ने कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के सम्भलपुर निवासी राधा किशन और रोहतेपुर निवासी रूपेश कुमार को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से करीब 23220 रुपए बरामद किए। साथ ही पुलिस ने उनके पास से एक बाइक बरामद करते हुए उसे सीज कर दिया है। साथ ही पुलिस ने उनके फरार एक साथी की तलाश शुरू कर दी है।