सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि, योगी ने दी विन्रम श्रद्धांजलि

Edited By Ruby,Updated: 10 Mar, 2019 12:46 PM

savitribai phule s punyathithi yogi gave the vinrum tribute

लखनऊः आज सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि है। उनका निधन 10 मार्च 1897 के दिन हुआ था। उन्हें महिलाओं के लिए काम करने के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी पुण्यतिथि पर विन्रम श्रद्धांजलि दी है...

लखनऊः आज सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि है। उनका निधन 10 मार्च 1897 के दिन हुआ था। उन्हें महिलाओं के लिए काम करने के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी पुण्यतिथि पर विन्रम श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि महिला सशक्तिकरण में अभूतपूर्व योगदान देने वाली महान समाजसुधारिका क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।श्रीमती को मेरी श्रद्धांजलि। # सावित्रीबाई फुले जी, महान समाज सुधारक और शिक्षाविद्। वह भारत की पहली महिला शिक्षक थीं जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह महिलाओं की शिक्षा, उनके अधिकारों और उत्थान के लिए खड़ी हुईं।

बता दें कि सावित्रीबाई ने अपने पति क्रांतिकारी नेता ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए 18 स्कूल खोले थे। पहला स्‍कूल 1848 में पुणे बालिका विद्यालय खोला था। सावित्रीबाई ने समाज में प्रचलित ऐसी कुप्रथाओं का विरोध किया जो खासतौर से महिलाओं के विरूद्ध थी। उन्होंने सतीप्रथा, बाल-विवाह और विधवा विवाह निषेध के खिलाफ आवाज उठाई और जीवनपर्यंत उसी के लिए लड़ती रहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!