Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Dec, 2023 02:35 PM
: भारतीय कुश्ती संघ को लेकर खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई चर्चा में है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है। जिसके चलते नवनिर्वा...
वाराणसी: भारतीय कुश्ती संघ को लेकर खेल मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई चर्चा में है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द कर दिया है। जिसके चलते नवनिर्वाचित WFI अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। ऐसे में संजय सिंह ने खेल मंत्रालय से नाराजगी जताई है। संजय सिंह वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने खेल मंत्रालय के फैसले पर सरकार से सवाल करने की बात कही है।
संजय सिंह ने कहा कि वह अभी भी अध्यक्ष हैं, उनका कार्य-कलाप सस्पेंड हुआ है न कि अध्यक्ष पद। उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ को लेकर विवाद सिर्फ एक परिवार की ओर से किया जा रहा है जबकि हरियाणा के खिलाड़ी उनके साथ हैं। खेल मंत्रालय की कार्यवाही पर सरकार से सवाल करेंगे फिर जरूरी हुआ तो न्याय का सहारा लेंगे। संजय सिंह का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से वाराणसी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू, रितेश राय, अभिषेक गोलू, नितिन राय आदि रहे।
गौरतलब है कि संजय सिंह को हाल ही में WFI के चुनाव में जीत के बाद महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया था। हालांकि, खेल मंत्रालय ने इन चुनावों को रद्द कर दिया। साथ ही नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया। इस चुनाव में बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष चुने गए थे। कुश्ती संघ के फैसले के बाद खेल मंत्रालय तुरंत एक्शन में आया और डब्ल्यूएफआई और संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया। खेल मंत्रालय ने कहा कि कुश्ती संघ का फैसला WFI के प्रावधानों और नेशनल स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट कोड का उल्लंघन हैं। साथ ही इसमें WFI के संविधान के प्रावधानों का पालन भी नहीं किया गया है।