राहुल हल्के आदमी, हमेशा हल्की बात करते हैंः उमा भारती

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 Feb, 2019 04:47 PM

rahul is a lightweight man always speaks lightly uma bharti

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पश्चिम बंगाल की मु्ख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को अलग राष्ट्र मानती हैं। संविधान पर उन्हें भरोसा नहीं है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला...

झांसीः केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पश्चिम बंगाल की मु्ख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को अलग राष्ट्र मानती हैं। संविधान पर उन्हें भरोसा नहीं है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि राहुल हल्के आदमी, हमेशा हल्की बात करते हैं। इसका अंदाजा इससे लगा जा सकता है कि प्रियंका को महासचिव बनाने के बाद राहुल ने प्रियंका से पूछा कि मजा आया, जैसे कोई फिल्म देखकर आएं हों। उन्होंने रॉबर्ट को बचाने के लिए प्रियंका को उतारा है।

इतना ही नहीं उमा भारती ने कहा कि राफेल के जरिए राहुल बोफोर्स का बदला लेना चाहते हैं, उनके मन में ये बात बैठी है कि उनके पिता पर कलंक लगा था। वो ये ध्यान नहीं दे रहे कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के कोई प्रमाण नहीं हैं। राफेल सुरक्षा से जुड़ा मसला है, इसे सार्वजानिक कर वे देश का नुकसान करना चाहते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!