वाराणसी के गोलेगड्डा क्षेत्र से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, अखिलेश भी होंगे शामिल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Feb, 2024 01:20 PM

rahul gandhi s bharat jodo nyay yatra begins from golagadda area of

उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन यह यात्रा शनिवार को वाराणसी के गोलेगड्डा क्षेत्र से आगे बढ़ी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य पार्टी नेताओं के साथ...

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन यह यात्रा शनिवार को वाराणसी के गोलेगड्डा क्षेत्र से आगे बढ़ी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य पार्टी नेताओं के साथ खुली जीप में सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर गए और मंदिर के गोदौलिया क्षेत्र में भ्रमण किया। अपना दल (कमेरावादी) की नेता और कौशांबी के सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल भी वाराणसी में इस यात्रा में शामिल हुईं। वह खुली जीप में राहुल गांधी के बाईं ओर खड़ी थीं। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को चंदौली जिले से शुरू हुई।

उन्होंने कहा, 'हमने 4,000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की. यात्रा के दौरान किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी और महिलाएं मिलीं। उन सबने मुझसे मिलकर अपनी पीड़ा बताई। BJP-RSS के लोग भी कई जगह मिले, लेकिन पूरी यात्रा में मुझे नफरत कहीं नहीं दिखी। भारत मोहब्बत का देश है, नफरत का नहीं। देश तभी मजबूत होता है, जब सभी एकजुट होकर काम करते हैं'।  

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वह राय बरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा उत्तर प्रदेश से राजस्थान की ओर रुख करेगी। पूर्व से पश्चिम में मणिपुर से मुंबई तक यह यात्रा 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों से गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए ‘न्याय का संदेश' देना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!