‘बोट यात्रा’ के बाद अब दिल्ली से फैजाबाद तक रेल से सफर करेंगी प्रियंका

Edited By Ruby,Updated: 25 Mar, 2019 06:19 PM

priyanka will travel from delhi to faizabad after boat yatra

फैजाबादः कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी चुनाव में मतदाताओं से संपर्क के लिये प्रयागराज से वाराणसी के बीच नौका यात्रा के बाद अब 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करेंगी। प्रियंका गांधी अयोध्या में रोड...

फैजाबादः कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी चुनाव में मतदाताओं से संपर्क के लिये प्रयागराज से वाराणसी के बीच नौका यात्रा के बाद अब 27 मार्च को दिल्ली से फैजाबाद के बीच रेल यात्रा करेंगी। प्रियंका गांधी अयोध्या में रोड शो करेंगी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह पवित्र शहर के किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगी या नहीं।    

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव राजेन्द्र प्रताप सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, प्रियंका जी दिल्ली से कैफियत एक्सप्रेस से फैजाबाद के लिये रवाना होंगी। ट्रेन के सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर यहां पहुंचने की उम्मीद है। सिंह ने कहा कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक थोड़ी देर होटल में रुकने के बाद वह सुबह 10 बजे अयोध्या में रोड शो करेंगी।

लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद रोड शो कुमारगंज में समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि रोड शो में 32 पड़ाव होंगे। प्रियंका स्थानीय लोगों से मिलेंगी और फैजाबाद में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगी। वह एक स्थानीय स्कूल में बच्चों से भी मिलेंगी।            

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!