भाजपा से निजात पाना चाहती है यूपी की जनता: अखिलेश

Edited By Ramkesh,Updated: 06 May, 2023 01:19 PM

people of up want to get rid of bjp akhilesh

उत्तर प्रदेश में पहले चरण का निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जा चुके है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे कर रही हैं। वहीं अखिलेश ने भाजपा पर पहले फेज के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी की जानकारी देने के बाद भी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पहले चरण का निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जा चुके है। सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे कर रही हैं। वहीं अखिलेश ने भाजपा पर पहले फेज के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी की जानकारी देने के बाद भी जिम्मेदार सो रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। मैनपुरी उप चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि 2024 में 3 लाख से ज्यादा वोटों से सपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी झूठों का गैंग, इन्हें विकास से नफरत और चिढ़’है।

व्हीलचेयर का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए: अखिलेश 
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्हीलचेयर वाले बयान पर पलवार भी किया। अखिलेश ने कहाकि व्हीलचेयर का उपहास नहीं उड़ाना चाहिए क्योंकि बहुत सारे बीमार लोग और बुजुर्ग व्हीलचेयर का प्रयोग करते हैं।  यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने तो उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ही व्हीलचेयर पर पहुंचा दिया है। भाजपा को जनता के मुद्दों और समस्याओं से मतलब नहीं है। भाजपा की कार्यप्रणाली और नीतियों से जनता में भारी निराशा है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा से निजात पाना चाहती है।

अखिलेश ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप- लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है भाजपा 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा शासनकाल में ध्वस्त कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुये पिछली तीन मई को मऊ में एक जनसभा में कहा था कि मऊ की कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने वाले आज खुद व्हीलचेयर पर हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा भी समझ गई है कि लोग उसके कुशासन से त्रस्त है। जनता उसके खिलाफ वोट कर रही है। इसीलिए भाजपा पैसे और प्रशासन के बल पर धांधली कराने पर उतारू है। बेईमानी से लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है। निकाय चुनाव में जगह जगह भाजपा के नेताओं ने जिस तरह का कारनामा किया उसको जनता ने देखा। इससे पहले भाजपा ने विधान परिषद, जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनावों में प्रशासन और पैसे के बल पर बेईमानी की। अब फिर वही करना चाहती है। लेकिन इस बार जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

यादव ने कहा कि लोगों को उम्मीदें समाजवादी पार्टी से है। जनता जानती है कि समाजवादी पार्टी ही विकास करेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार ही नौजवानों को रोजगार देगी, छात्रों और युवाओं को लैपटॉप देगी। भाजपा ने विकास का कोई कार्य नहीं किया। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय जो विकास कार्य हुए थे उसे भी भाजपा ने बर्बाद कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!