राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगी पल्लवी पटेल, 18 को प्रयागराज पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

Edited By Ramkesh,Updated: 15 Feb, 2024 02:28 PM

pallavi patel will join rahul gandhi s nyaya yatra

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का उत्तर प्रदेश में 18 /02/ 2024 प्रयागराज में पहुंचेगी। इसे लेकर अपना दल कमेरावादी पार्टी डॉ. सी. एल. पटेल जी द्वारा यह सूचना दी गई है। उन्होंने पार्टी की तरफ से जारी बायान का...

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का उत्तर प्रदेश में 18 /02/ 2024 प्रयागराज में पहुंचेगी। इसे लेकर अपना दल कमेरावादी पार्टी डॉ. सी. एल. पटेल जी द्वारा यह सूचना दी गई है। उन्होंने पार्टी की तरफ से जारी बायान का कहा कि कांग्रेस पार्टी के " भारत जोड़ो न्याय यात्रा" का स्वागत समय 10:30 बजे अंदावां प्रयागराज में 18 फरवरी 2024 को किया जाएगा। तत्पश्चात सरदार पटेल सेवा संस्थान में सम्बोधन होगा जिसका नेतृत्व माननीय विधायक डॉ. पल्लवी पटेल जी करेंगी।

PunjabKesari

अतः आप सभी अपना दल कमेरावादी प्रयागराज गंगापार, प्रयागराज जमुनापर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशाम्बी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से सादर अनुरोध है कि आप अपने-अपने जिले से अधिक से अधिक संख्या में अंदावां प्रयागराज पहुंचने का कष्ट करें।
 

आप को बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के मुद्दे को उठा कर न्याय पदयात्रा के जरिए लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 6 दिन न्याय यात्रा पर रहेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पल्लवी पटेल  के शामिल होने की संभावना है। हालांकि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बिहार में पहुंची हुई है।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!