PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यूपी में आज से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा, जानिए क्या होगा खास

Edited By Pooja Gill,Updated: 17 Sep, 2022 01:34 PM

on the birthday of pm narendra modi the service fortnight

आज 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन है। जिसे भाजपा के लोग खास तरीके से मना रहे है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में भी  15 दिन सेवा पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है। यह सेवा पखवाड़ा...

लखनऊः आज 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 72वां जन्मदिन है। जिसे भाजपा के लोग खास तरीके से मना रहे है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में भी  15 दिन सेवा पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है। यह सेवा पखवाड़ा आज शनिवार से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा, इसके तहत भाजपा सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं को लेकर कैंप आयोजित होंगे। इन आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा के लोग जनता से जुड़ कर उनसे बातचीत करेंगे और आने  वाले चुनाव की तैयारी करेगें।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार से उत्तर प्रदेश में सेवा पखवाड़ा शुरू हो रहा है। भाजपा के इस सेवा पखवाड़े की शुरुआत जिला से न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित नमो प्रदर्शनी से होगी। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रदेशभर में 'नमो-नमो' की गूंज पहुंचाने के लिए संगठन के साथ ही सरकार ने भी तैयारी कर ली है। इस सेवा पखवाड़ा के जरिए सरकार के लोग जनता से जुड़ कर उनसे बातचीत कर लोगों की प्रतिक्रिया लेंगे।

इस सेवा पखवाड़े की रूपरेखा के बारे में भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल और अनूप गुप्ता ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहले दिन शनिवार को रक्तदान शिविर और प्रधानमंत्री मोदी के जीवन संघर्ष, व्यक्तित्व, प्रशासनिक क्षमता, राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्य और उनके दृष्टिकोण को लेकर नमो प्रदर्शनियों का आयोजन सभी संगठनात्मक जिलों, नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत स्तर पर होगा। सीएम योगी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी गोरखपुर व आजमगढ़ में रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उन्नाव तो ब्रजेश पाठक राजधानी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्रियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह दो अक्टूबर तक के कार्यक्रम तय कर लिए गए हैं। सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, विभिन्न पुरस्कार प्राप्त महानुभाव और आमजन प्रधानमंत्री को शुभकामना संदेश भी भेजेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!