Edited By Ajay kumar,Updated: 27 Dec, 2019 11:14 AM
उत्तर प्रदेश के रामपुर में सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर हुए उपद्रव से एक युवक की मौत हो गई थी वहीं कई लोग घायल हो गए थे। अब इस मामले पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर लोगों...
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर हुए उपद्रव से एक युवक की मौत हो गई थी वहीं कई लोग घायल हो गए थे। अब इस मामले पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता कर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की। उन्होंने एक तरफ CAA पर लोगों को विश्वास दिलाया कि इसमें किसी भी व्यक्ति का कोई नुकसान नहीं होगा दूसरी ओर उन्होंने अपने दूसरे अंदाज में उपद्रव करने वालों को चेतावनी भी दी कि उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। जो भी नुकसान होगा या हुआ है उस नुकसान की भरपाई उपद्रव करने वालों की संपत्ति जप्त कर की जाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नागरिक संशोधन बिल पर लोगों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा सरकार ने जो नागरिकता संशोधन बिल पास किया है उसको लेकर जिस प्रकार का भ्रम फैलाया जा रहा है उससे उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में उपद्रव और हिंसा हुई है। लोकतंत्र में इस प्रकार के हिंसा का कोई स्थान नहीं है। जो लोग नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ सड़कों पर विरोध में हैं भूपेंद्र सिंह ने कहा मैं आप लोगों के माध्यम से बताना चाहता हूं इस अधिनियम में कोई भी ऐसा विषय नहीं है जो कि भारत के किसी भी नागरिक को प्रभावित करता हो।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है। शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर अपनी बात कहने का हक है लेकिन उपद्रव करने का हक किसी को नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं कि जो भी उपद्रव करने में दोषी पाया जाएगा उसकी संपत्ति जप्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी और उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा।