मुलायम का जाना राजनीति व समाज की बड़ी क्षति: बृजेश पाठक

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Oct, 2022 12:53 PM

mulayam s death is a big loss to politics and society brijesh pathak

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहली अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से प्रदेश व राजनीतिक गलियारों...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहली अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से प्रदेश व राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

PunjabKesari

 मुलायम सिंह यादव की मौत राजनीति व समाज की बड़ी क्षति:  पाठक
उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं। उनके निधन से मैं निशब्द हूं। राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान। उनका निधन राजनीति व समाज की बड़ी क्षति है। भारतीय मूल्यों में उनकी गहरी आस्था थी। समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका समर्पण और सेवा भाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

PunjabKesari

अंतिम दर्शन के लिए सरकारी आवास पर रखा जाएगा पार्थिव शरीर 
बता दें कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से नेताजी मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से दिल्ली उनके सरकारी आवास पर ले जाया जाएगा। वहां पर उनके समर्थक बड़े राजनीतिक नेताओं के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद राजधानी लखनऊ में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि नेता जी अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा।

पिता बनाना चाहते थे मुलायम सिंह यादव को पहलवान 
गौरतलब है कि  मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ। मुलायम सिंह यादव अपने पांच भाई-बहनों में रतनसिंह यादव से छोटे व अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह और कमला देवी से बड़े हैं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव इनके चचेरे भाई हैं।पिता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे किन्तु पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थूसिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात उन्होंने नत्थूसिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम०ए०) और बी० टी० करने के उपरान्त इन्टर कालेज में प्रवक्ता नियुक्त हुए और सक्रिय राजनीति में रहते हुए नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी बनाई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!