Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Mar, 2019 02:52 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर से चुनावी अभियान के आगाज पर विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का 5 साल का काम कांग्रेस के 55 साल पर भारी है। उन्होंने कहा कि 272 सीटों पर जो जीतेगा उसकी सरकार बनेगी।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर से चुनावी अभियान के आगाज पर विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का 5 साल का काम कांग्रेस के 55 साल पर भारी है। उन्होंने कहा कि 272 सीटों पर जो जीतेगा उसकी सरकार बनेगी। सपा-बसपा सरकार बनाने का सपना देख रही हैं और चुनाव लड़ रही हैं 37-38 सीटों पर।
योगी ने कहा कि 2 वर्ष पहले यूपी में अराजकता का राज था आपके आशीर्वाद से हमने दो वर्षों में गुंडों के लिए दो ही जगह तय की हैं या तो वे जेल में हैं या दुनिया छोड़कर जय श्री राम हो चुका है। सुरक्षा का वातावरण मिला तो माहौल बदला और पहले इन्वेस्टर्स समिट में सहारनपुर के व्यापारियों ने एक हजार करोड़ रुपए के निवेश के एमओयू पर साइन किए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सहारनपुर जनपद के 75 हजार किसानों का कर्ज माफ किया है। किसानों को हमारी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का काम किया है। योगी ने कहा कि नामदारों के कुलदीपक कह रहे थे कि हमने गन्ने के पेड़ नहीं लगाए एक बार संसद में बोल रहे थे कि हमारी सरकार आई तो एक फीट का आलू उगवा देंगे।
सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार की कुलदेवी हो या गुंडों के कुलभूषण या इन नामदारों के कुलदीपक यह जितने भी कुल हैं यह प्रदेश और देश का सर्वनाश करने पर उतारू हो चुके थे। हमें आभार व्यक्त करना चाहिए भाजपा नेतृत्व जो जिन्होंने मोदी जी को देश के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत किया और आशा एक नया संचार पैदा किया था।