Edited By Ajay kumar,Updated: 03 Apr, 2020 01:45 PM
कोरोना महामारी की चेन को तोड़नो के लिए देश में लॉकड़ाउन घोषित किया गया है। इस दौरान उत्त प्रदेश के कई जनपदों में लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले किए गए। जिसको लेकर राज्य की योगी...
लखनऊ: कोरोना महामारी की चेन को तोड़नो के लिए देश में लॉकड़ाउन घोषित किया गया है। इस दौरान उत्त प्रदेश के कई जनपदों में लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले किए गए। जिसको लेकर राज्य की योगी सरकार ने कड़ा रूख अख्तियार किया है। सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि जो लोग अब पुलिस कर्मियों पर हमला करेंगे उनके ऊपर NSA यानि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि बुधवार शाम मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन का पालन करा रही पुलिस टीम पर हमला किया गया। हमले में महिलाएं भी शामिल रही हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, 'कुछ लोगों ने पुलिस दल पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वे लॉकडाउन का पालन करने का निर्देश दे रहे थे।' इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए हैं। इसी क्रम में सहारनपुर के गांव जमालपुर में नमाज पढ़ने को लेकर मस्जिद के बाहर इकट्ठा भीड़ को हटाने और छह लोगों को हिरासत में लेने पर काफी संख्या में लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला कर पकड़े गए लोगों को छुड़वा लिया। इस दौरान दो सिपाही भी चोटिल हो गए। पुलिस ने पांच महिलाओं सहित 26 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गौरतलब हो कि लॉकडाउन के बीच देश में कई जगहों पर पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले की खबरें आई हैं। बिहार के मुंगेर जिला के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के हजरतगंज इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध व्यक्ति की जांच के लिए नमूना लेने गयी डॉक्टरों और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव किया। इसी तरह पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर लॉकडाउन के आदेश लागू करने के दौरान हुए हमलों में नौ पुलिसक्रमी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दक्षिणी 24 परगना और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में त्वरित प्रतिक्रिया बलों ने जब लोगों को इकठ्ठा होने से रोका तो उन पर पथराव किया गया।
जानकारी अनुसार कासिम बाजार के थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि हजरतगंज इलाके में बुधवार देर शाम हुई इस घटना में पुलिसकर्मियों की एक जीप और मेडिकल कर्मियों की एक एंबुलेंस पर पथराव किया गया जिसमें जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने काफी मशक्कत के बाद बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया।
वहीं उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सेना के जवान ने कथित रूप से एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी क्योंकि उसके रिश्तेदार ने जवान के परिवार को उन लोगों की सूची में शामिल किया था जो कोरोना वायरस संक्रमण की महामारी के बीच आए थे। मध्य प्रदेश के इंदौर के टाटपट्टी बाखल में बुधवार को दो महिला डॉक्टर उस समय घायल हो गईं जब कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए गए पांच सदस्यीय चिकित्सा दल पर लोगों ने पत्थरबाजी कर दी।