‘मैं किसी और से प्यार करती हूं, दबाव में की शादी’ सुहागरात पर दुल्हन की बात सुनते ही दूल्हे के उड़ गए होश

Edited By Ramkesh,Updated: 15 Dec, 2023 01:09 PM

i love someone else i got married under pressure

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक व्यापारी के बेटे की शादी हाई प्रोफाइल तरीके से हुई थी, लड़की और लड़के दोनों पक्ष इस शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए। यहां तक कि सभी भारतीयों को प्लेन से गोवा के आलीशान रिजॉर्ट में ठहराया गया जहां पर भव्य तरीके से...

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक व्यापारी के बेटे की शादी हाई प्रोफाइल तरीके से हुई थी, लड़की और लड़के दोनों पक्ष इस शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए। यहां तक कि सभी भारतीयों को प्लेन से गोवा के आलीशान रिजॉर्ट में ठहराया गया जहां पर भव्य तरीके से शादी समारोह सम्पन्न हुआ। यहां तक तो सब कुछ ठीक था लेकिन सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को ऐसी बात बताई की उसके होश उड़ गए।

PunjabKesari
                                                              सांकेतिक तस्वीर

दरअसल, दुल्हन ने कहा कि उसने ये शादी दबाव में की है जबकि वह किसी और से प्यार करती है। यह सुनते ही दुल्हा सन्न रह गया हालांकि दूल्हे ने लोक लज्जा के डर यह बात किसी को नहीं बताई। दुल्हे के मुताबिक जब उसने संबंध बनाने की कोशिश की तो उसे धमकी देते हुए दुल्हन ने कहा कि शरीर पर हाथ लगाया तो आत्महत्या कर लूँगी और पूरे घर वालों को फंसा दूगी। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया।

PunjabKesari
                                                                        सांकेतिक तस्वीर

शादी दबाव में की, प्यार किसी और से करती हूं
आप को बता दें कि ये मामला 26 नंबर 2021 को शुरू हुआ था, जब कानपुर के आयुष खेमका की शादी एक व्यापारी की बेटी से हुई थी। दोनों ही पक्ष सम्पन्न हैं और एक ही जाति से हैं। शादी बड़े भव्य तरीके से की गई थी। बारातियों को हवाई जहाज से गोवा ले जाया गया। वीआईपी रिसॉर्ट में ठहराया गया। जोड़े की शादी भी हो गई। पीड़ित दुल्हे की मानें तो शादी के ठीक बाद दुल्हन ने उससे कहा कि उसने ये शादी दबाव में की है और वो किसी और से प्यार करती है।  इसके कुछ दिन बाद दुल्हन के प्रेमी का ससुराल आना-जाना शुरू हो गया।

PunjabKesari

सबूत के तौर सीसीटीवी फुटेज दिखाए
पीड़ित ने सबूत के तौर पर लड़की पक्ष के लोगों को सीसीटीवी फुटेज दिखाए इसके बाद पति पत्नी में विवाद और बढ़ गया। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। बाद में पति और उसके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज करा दिया। साथ में जेवर भी उठा ले गई। पीड़ित पति ने एफआईआर दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कोई एक्शन नहीं लिया। पति का आरोप है कि पत्नी के मामा नामी व्यापारी है जिसके दबाव में पुलिस कुछ भी कार्रवाई नहीं करती है।

पीड़ित पति लगा रहा है कोर्ट का चक्कर
पीड़ित ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई न होने से कोर्ट में पुनर्विवेचना की याचिका डाली जिस पर कोर्ट ने आदेश दे दिया है। इस आदेश के बाद डीसीपी सेंट्रल ने जांच एसीपी अनवरगंज को सौंप दी है। घरवालों पर दहेज प्रथा, प्रताड़ना, मारपीट, धमकी देने जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज करवाया है जिस वजह से दो साल से पीड़ित कोर्ट के चक्कर काट रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!