Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jun, 2017 03:40 PM
आपको सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा, लेकिन अलीगढ़ में एक महिला ने अपने पति को दाढ़ी ना बनाने की भयानक सजा दे डाली....
अलीगढ़ः आपको सुनने में थोड़ा अटपटा लगेगा, लेकिन अलीगढ़ में एक महिला ने अपने पति को दाढ़ी ना बनाने की भयानक सजा दे डाली। महिला ने दाढ़ी नहीं बनाने पर पति पर खौलता पानी डाल दिया। वहीं गंभीर हालत में पति को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पति ने थाना क्वार्सी में पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है और न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल घटना थाना क्वार्सी के जमालपुर कालोनी की है। पीड़ित सलमान का 6 महीने पहले खाईडोरी की रहने वाली नगमा से निकाह किया था। तब उसे यह नहीं मालूम था कि जिसे वह अपनी जीवनसंगिनी बना रहा है, वही एक दिन उसे अस्पताल पहुंचा देगी।
सलमान का आरोप है कि पत्नी हमेशा दाढ़ी बनाने के लिए कहती थी। दाढ़ी नहीं बनाने पर वह गुस्सा हो जाती थी और जान से मारने की धमकी भी देती थी। सलमान ने बताया कि वह धार्मिक व्यक्ति है और पत्नी नगमा आजाद ख्यालों की है। सलमान के मुताबिक जब वह सो रहा था तो पत्नी नगमा ने उस पर खौलता हुआ पानी डाल दिया।
UP Crime news की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-