दुष्कर्म और छेड़छाड़ से आहत 11 वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Edited By Ajay kumar,Updated: 15 Dec, 2023 09:29 PM

hurt by rape and molestation 11th class student commits suicide

जिले के बिठूर थानाक्षेत्र से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां डेढ़ वर्ष से लगातार परेशान, छेड़छाड़ और अश्लीलता करने के साथ दुष्कर्म करने पर आहत ग्यारवीं की छात्रा ने जान दे दी थी। इस घटना की सच्चाई सामने आने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

कानपुर:जिले के बिठूर थानाक्षेत्र से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां डेढ़ वर्ष से लगातार परेशान, छेड़छाड़ और अश्लीलता करने के साथ दुष्कर्म करने पर आहत ग्यारवीं की छात्रा ने जान दे दी थी। इस घटना की सच्चाई सामने आने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने आरोपी युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पांच के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद भी पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए आत्महत्या के उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की।

शव का पोस्टमार्टम पैनल और वीडियोग्राफी से कराई जा रही
वहीं इस मामले में आरोप लगाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पैनल और वीडियोग्राफी से कराया। इसमें दुष्कर्म के आरोप के कारण स्लाइड बनाई गई है। वहीं परिजनों ने थाना पुलिस पर दुष्कर्म की तहरीर बदलने की आरोप लगाया। जिससे उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है।  

आरोप-घर में घुस आरोपी ने किया छात्रा से दुष्कर्म
बिठूर के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बुधवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। वह 11 वीं कक्षा में पास के एक स्कूल में पढ़ती थी। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उसे डेढ़ वर्ष से परेशान और छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा के स्कूल जाते समय आरोपी रास्ते भर छीटांकशी करता था। आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व माता-पिता की गैर मौजूदगी में आरोपी घर में घुस आया और छात्रा से दुष्कर्म किया। जिसकी जानकारी छात्रा ने परिजनों को दी।

PunjabKesari

युवक के परिजनों ने शादी का झांसा देकर पुलिस में शिकायत करने से रोका
आरोप है कि युवक के परिजनों ने शादी का झांसा देकर पुलिस में शिकायत करने से रोक दिया। अगले वर्ष नवंबर में शादी होने की बात होने लगी। लेकिन इसके बावजूद आरोपी छात्रा को प्रताड़ित कर उसका शोषण करता रहा। आरोप है कि बुधवार को माता-पिता के काम पर जाने के बाद आरोपी घर में घुस आया। इस दौरान छात्रा से मारपीट की। इस बीच छात्रा की छोटी बहन घर पहुंच गई तो आरोपी वहां से भाग निकला। परिजनों के अनुसार शाम को आरोपी ने छात्रा की मां को फोनकर शादी करने से इन्कार कर दिया था। इस बीच छात्रा बाथरूम में नहा रही थी। बाहर निकलने पर मां ने छात्रा को पूरी बात बताई तो वह कपड़े फैलाने के बहाने छत पर चली गई और वहीं छत पर लगे एंगल से चुन्नी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
घटना की जानकार पर पहुंची बिठूर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को बुधवार शाम ही तहरीर दी थी लेकिन पुलिस शोषण का आरोप हटाकर तहरीर देने की बात कर रही है। घटना के बाद गुरुवार को डॉ विनीत सोनकर, डॉ रामकेश, डॉ सलकू समेत चार डॉक्टरों की मौजूदगी में पैनल और वीडियोग्राफी से पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान स्लाइड भी बनाई गई। पुलिस ने आनन-फानन सुमित सोनकर समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!