Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 07:21 PM
शुक्रताल के पास गंगा में सैकड़ों मृत मछलियां तैरती हुई दिखने के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान ने इलाके का दौरा किया और....
मुजफ्फरनगर: शुक्रताल के पास गंगा में सैकड़ों मृत मछलियां तैरती हुई दिखने के बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान ने इलाके का दौरा किया और अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हो सकता है नदी में उत्तराखंड की तरफ से उद्योगों से प्रवाहित प्रदूषित जहरीले तरल की वजह से मछलियां मर गई हों। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बाल्यान ने शुक्रताल का दौरा किया। यह कस्बा भगवान हनुमान की 72 फुट उंची प्रतिमा और गंगा स्नान के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उत्तराखंड के अज्ञात उद्योगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 277, 284 और 289 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के लिए एक दल को उत्तराखंड भेजा गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक दल ने स्थान का मुआयना किया और फोरेंसिक जांच के लिए पानी के नमूने एकत्रित किए।