भाजपा के झूठे वादों से हर वर्ग परेशान: प्रवीण सिंह ऐरन

Edited By Ajay kumar,Updated: 23 Apr, 2024 05:15 PM

every class is troubled by bjp s false promises praveen singh airan

बरेली लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने सोमवार को मीरगंज क्षेत्र के लभारी, मनकरा, गौटिया आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं की। मीरगंज के पूर्व विधायक सुल्तान बेग भी उनके जनसंपर्क में शामिल हुए।

बरेली: बरेली लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने सोमवार को मीरगंज क्षेत्र के लभारी, मनकरा, गौटिया आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाएं की। मीरगंज के पूर्व विधायक सुल्तान बेग भी उनके जनसंपर्क में शामिल हुए। लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है, जिसकी वजह से किसान और नौजवान सब परेशान है। भाजपा की गलत नीतियों की वजह से कोई भी उनके साथ नहीं है। किसान खाद-बीज की बढ़ती कीमतों के कारण परेशान, आम जनता महंगाई के कारण भाजपा से नाराज है। जिसका खामियाजा भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। सुरेश गंगवार, अफसन खां, डॉली गुप्ता, इल्यास अंसारी, मुराद बेग, संदीप गुप्ता, हरभजन सिंह, अजीम मलिक, रकम सिंह, समीर मिश्रा, देवकी नंदन कश्यप, केहरी सिंह, केन्द्रपाल सिंह, दीपक यादव आदि उपस्थित रहे।

Lok Sabha Election: प्रवीण सिंह ऐरन बरेली से सपा प्रत्याशी, 2009 में संतोष गंगावार को हराया, पत्नी रह चुकीं मेयर, ये है राजनीतिक सफर

यदि लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हटाना है
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भाजपा नकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है। यदि लोकतंत्र को बचाना है तो भाजपा को हटाना है। कार्यकर्ताओं से कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करना है। भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर वोट करना है। कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पुलिस भर्ती के पेपर लीक हो रहे हैं। किसान, गरीब, पिछड़ा समाज और समाज का हर वर्ग भाजपा से छुटकारा चाहता है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इंडिया गठबंधन को ही वोट करेगी।

Ataur Rehman

अताउर रहमान ने महंगाई को लेकर कसा तंज
सपा प्रदेश महासचिव अताउर रहमान ने महंगाई पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के कुछ लोग कहते हैं मुस्लिमों ने वोट नहीं दिया। अगर मुस्लिमों ने वोट नहीं दिया तो उन्हें तेल से लेकर अन्य चीज महंगी मिलें। मगर, हिंदू भाइयों ने वोट दिया है। उन्हें ही सस्ता सामान मिले। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि वह लंबे समय से सियासत में हैं। इस बार चुनावी माहौल बिल्कुल अलग है। जनता में इंडिया गठबंधन को लेकर उत्साह है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहने की अपील की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!