Edited By Ruby,Updated: 20 Apr, 2018 07:22 PM
ये इश्क नहीं आसां, इतना समझ लीजिए एक आग का दरिया है, और डूब के जाना है। जी हां, बात जब प्यार की हो तो प्रेमी-प्रेमिका कुछ भी करने से नहीं कतराते फिर उन्हें चाहे घर वालों या जमाने से बगावत ही क्यों ना करनी पड़ जाए। आज का मामला भी इसी प्रकार का है।..
प्रतापगढ़ः ये इश्क नहीं आसां, इतना समझ लीजिए एक आग का दरिया है, और डूब के जाना है। जी हां, बात जब प्यार की हो तो प्रेमी-प्रेमिका कुछ भी करने से नहीं कतराते फिर उन्हें चाहे घर वालों या जमाने से बगावत ही क्यों ना करनी पड़ जाए। आज का मामला भी इसी प्रकार का है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मामला प्रतापगढ़ महेशगंज का है। यहां के रहने वाला महेंद्र पाल दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। इसी दौरान महेंद्र पड़ोस में रहने वाली छात्रा से दिल लगा बैठा। धीरे धीरे दोनों का इश्क परवान चढ़ने लगा। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। दोनों के मजहब अलग होने के चलते प्यार पर पहरा लग गया। जिसके बाद दोनों घर से भाग गए। प्रेमी अपनी प्रेमिका को भगा कर अपने गांव में आ गया।
उधर, प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। जांच में पता चला कि प्रेमिका अपने प्रेमी के गांव में रह रही है। परिजनों ने यहां आकर यूपी पुलिस को सूचित किया और प्रेमी को हवालात के पीछे करा दिया। वहीं प्रेमिका का रो-रो कर बुरा हाल है। उसका कहना है कि वह उसे छोड़ कर कहीं नहीं जाएगी। वहीं यूपी पुलिस का कहना है कि मामला दिल्ली में दर्ज है। दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया है। वह जैसे ही यहां पहुंचेगी लड़के को उनके हवाले कर दिया जाएगा।