Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 05 Sep, 2020 05:55 PM
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शराब के नशे में चूर होकर आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने पार्टी की। जहां उन कर्मचारियों ने कपड़े उतारकर डांस किया। डांस
लखनऊः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शराब के नशे में चूर होकर आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने पार्टी की। जहां उन कर्मचारियों ने कपड़े उतारकर डांस किया। डांस का वीडियो वायरल हुआ है।
बता दें कि ये कर्मचारी आबकारी दफ्तर कैंपस में अर्धनग्न होकर नाचते दिख रहे हैं। यह डांस किसी सहकर्मी की बर्थ-डे पार्टी पर हुआ था। इसमें महकमे के कई लोग गानों पर नशे में अर्धनग्न होकर झूमते-नाचते दिखे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कर्मचारी ऐसा करने वाले का पता लगा रहे हैं।इस वीडियो में कुछ कर्मचारी जिनमें से एक को दारोगाजी कहा जा रहा है, नाच रहे हैं।
इस बारे में आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने वीडियो को पुराना बताते हुए इसे अब वायरल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारियों की रिपोर्ट आला अफसरों को भेजी जाएगी। इसके बाद उनके निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।