यूपी में बढ़ता जा रहा अपराध, घर के बाहर सो रहे युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Jul, 2018 11:33 AM

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला फर्रुखाबाद जिले का है। जहां घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिसके...

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला फर्रुखाबाद जिले का है। जहां घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की किसी अज्ञात ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामला थाना राजेपुर क्षेत्र का है। यहां के निवासी राजवीर पुत्र नरेंद्र सिंह सोमबंशी बीते शुक्रवार अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। घर के भीतर उनका 25 वर्षीय पुत्र मोहित व 15 वर्षीय पुत्री छुटकी सो रही थी। रात में राजवीर की धारदार हथियार से गला व नाक ओठ काटकर बेहरहमी से हत्या कर दी गई। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया, लेकिन हत्यारोपी को पहचान ना हो सकी। वहीं इसके बाद फिंगर प्रिंट टीम को भी बुलाया गया। घटना स्थल के नमूने लिए गए। उसके बाद घर से लेकर जिस पर परिजनों का शक होगा उसके हाथों के नमूने लिए गए हैं। जिससे घटना का जल्द खुलासा हो सके।

बता दें कि मृतक की गर्दन, नाक व चेहरे पर कई जगह धारदार हथियारों से हमला किया गया था। राजवीर की पत्नी विमला की बीते 8 वर्ष पूर्व आग से जलकर मौत हो गयी थी। तभी से वह अपने बच्चों को अंदर लिटाकर खुद बाहर सोते थे। पुलिस जांच में जुटी है। जिस प्रकार से मृतक के चेहरे पर बार किए गए हैं। उससे यही अंजादा लगाया जा रहा है कि उनके किसी करीबी ने उनकी हत्या की है और वह मृतक से बहुत ही नफरत करता हो।

एएसपी त्रिभुवन सिंह  ने बताया की जांच की जा रही है।घटना स्थल पर जो भी सबूत जुटाए जा सकते थे, वह जुटा लिए गए है। जांच के बाद तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। जो भी आरोपी होगा उसको जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!