Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Jan, 2024 01:55 PM
IIT-BHU Gangrape Case: आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) कैंपस में 1 नवंबर की आधी रात में बीटेक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी भाजपा के नेता है। इस बात की जानकारी के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर जमकर निशाना...
IIT-BHU Gangrape Case: आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) कैंपस में 1 नवंबर की आधी रात में बीटेक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी भाजपा के नेता है। इस बात की जानकारी के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। चारों तरफ इस मामले की चर्चा हो रही है। वहीं, कांग्रेस नेताओं की ओर से आज यानी मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया। उन्होंने पीड़ित छात्रा के लिए न्याय और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
बता दें कि बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन शुरु कर दिया है। आरोपियों का बीएचयू परिसर में जगह- जगह पोस्टर चस्पा किया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को काबू करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शन करने वालों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
दरअसल, बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने 60 दिनों के बाद गिरफ्तार किया। इन तीनों की एक फोटो भी वायरल हुई, जिसमें में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के साथ दिखाई दे रही है। इस फोटो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने तीनों आरोपियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं, आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था और कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यह भी पढ़ेंः प्राण प्रतिष्ठा के लिए रामलला की मूर्ति का हो गया चयन, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी को होगा। इसके लिए तेजी से तैयारियां की जा रही है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होगी और रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे। इस समारोह से पहले रामलला की मूर्ति का चयन होना था, जो अब हो गया है और प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई रामलला की मूर्ति राम मंदिर की शोभा बढ़ाएगी।