Baghpat News: CM योगी ने NDA के संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार सांगवन के समर्थन में भरी हुंकार, अधिक से अधिक वोटों से जिताने का किया आह्वान

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Apr, 2024 04:20 PM

cm yogi roared in support of nda s joint candidate said

उत्तर प्रदेश के बागपत लोकसभा सीट पर एनडीए के संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएलड़ी प्रमुख जयंत चौधरी ने बागपत के ग्रेटवे स्कुल के ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित किया और राजकुमार सांगवान को अधिक से...

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत लोकसभा सीट पर एनडीए के संयुक्त प्रत्याशी राजकुमार सांगवान के समर्थन में सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएलड़ी प्रमुख जयंत चौधरी ने बागपत के ग्रेटवे स्कुल के ग्राउंड में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित किया और राजकुमार सांगवान को अधिक से अधिक वोटो से जिताने का आह्वान किया।
PunjabKesari
'भगवान हस्तिनापुर आए हैं... और पांडवों का संदेशा लेकर आए हैं'
रैली को सम्बोधित करते हुए योगी ने कहा की पहली बार किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह को भारत रत्न मिलना न केवल अन्नदाताओं का सम्मान है बल्कि सभी देशवासियों का सम्मान है। देश के अन्नदाताओं को राष्ट्रीय एजेंडे का हिस्सा बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करता हूँ। अभी जयंत चौधरी जी कह रहे थे कि अभी चुनाव और एक्शन मोड़ में आना चाहिए। लेकिन आज से शंखनाद हो गया हैं। भगवान हस्तिनापुर आये है और पांडवों का संदेशा लेकर आये हैं। ये बागपत है जिसके कारण महाभारत हुआ था। 5 गांव जो मांगे गए थे। उनमे से बागपत एक गांव है। जो प्रगतिशील जनपद है। विकास की धुरी पर दौड़ता बागपत भी यही है।
PunjabKesari
2018 में एक ही गांव के 27 नौजवान पुलिस में भर्ती हुए थे: CM
उन्होंने कहा की उस समय भगवान को लीला दिखानी थी। दुर्योधन उस समय भगवान को यह दे न सका और आशीष भगवान से ले न सका। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया में आगे बढ़ने को लगातार अग्रसर है। यहां के लोकप्रिय सांसद डॉ सत्यपाल सिंह सरकार बनते ही मेरे पास आ गए थे, कि मैं सबसे पहले आया हू और मेरे जिले को भी पहले मिलना चाहिए। उन्होंने कहा था कि वे बागपत के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा की विकास की इस प्रक्रिया को आगे बढाने के लिए यूपी की सरकारी सेवाओं में स्थान प्राप्त करने के लिए यहाँ का नौजवान शामिल हैं। पहले यहां का नौजवान सड़कों पर दौड़ता रह जाता था लेकिन 2018 में एक ही गांव के 27 नौजवान पुलिस में भर्ती हुए थे। यहाँ एक से बढ़कर हाइवे बने, 5-5 राष्ट्रीय राजमार्ग बने, रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण हुआ। फिलहाल रालोद का नल और भाजपा का कमल विकास को आगे बढ़ाएंगे। सीएम योगी ने बागपत लोकसभा की जनता से राजकुमार सांगवान को अधिक से अधिक वोटो से जिताने का आह्वान किया और अपील की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!